अयोध्या में बोली उमा भारती - शाहीन बाग में महिलाओं को धरने पर बैठाने वाले राक्षसी प्रवृति के लोग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अयोध्या में बोली उमा भारती – शाहीन बाग में महिलाओं को धरने पर बैठाने वाले राक्षसी प्रवृति के लोग

अयोध्या आयीं भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने रविवार को कहा कि दिल्ली के शाहीनबाग

अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर पिछले नौ नवम्बर को उच्चतम नयायालय का फैसला आने के बाद पहली बार अयोध्या आयीं भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने रविवार को कहा कि दिल्ली के शाहीनबाग या राजधानी लखनऊ के घंटाघर में महिलाओं को नागरिकता संशोधन के खिलाफ धरने पर बैठाने वाले लोग राक्षसी प्रवृति के हैं। 
उमा भारती ने रामलला और हनुमानगढ़ में बजरंगबली के दर्शन करने के बाद कहा कि धरने पर बैठी महिलाओं को यह पता ही नहीं है कि वो धरना क्यों दे रही हैं और इससे क्या नुकसान हो रहा है। बस उन्हें घरों से लाकर बैठा दिया गया है। ऐसा करने वाले लोग राक्षसी प्रवृति के हैं। 
उन्होंने कहा कि वो अयोध्या आंदोलन से शुरू से जुड़ रही हैं और अब तो उनका भव्य राम मंदिर बनने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। अयोध्या में 6 दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिराये जाने को लेकर अपने खिलाफ चल रहे मुकदमें पर उन्होंने कहा कि अब फांसी भी हो जाये तो उन्हें गम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।