उत्तर प्रदेश में दो लोगों ने किया नाबालिग का सामूहिक बलात्कार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में दो लोगों ने किया नाबालिग का सामूहिक बलात्कार

लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, दो लोगों ने किशोरी का उसके घर के

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दो व्यक्तियों ने 15 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसका सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार को कंधला थाना क्षेत्र अन्तर्गत खंदरौली गांव में हुई। किशोरी एक खेत में बेहोश अवस्था में मिली। 
थाना प्रभारी एस के विश्नोई ने बताया कि इस संबंध में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन व्यक्तियों की पहचान सुहेल और सोनम के रूप में की गई है। दोनों फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, दो लोगों ने किशोरी का उसके घर के बाहर से अपहरण किया और फिर उन्होंने नजदीक के एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। 
पुलिस ने बताया कि लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बलों को एहतियातन तैनात किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।