फर्रूखाबाद में करंट लगने दो भाई झुलसे,एक की मृत्यु - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फर्रूखाबाद में करंट लगने दो भाई झुलसे,एक की मृत्यु

दोनों भाईयों को समीपवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिये ले गये। वहां चिकित्सक ने आबिद को

उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद के कमालगंज कस्बे में शुक्रवार को मकान की छत के से गुजर रही उच्चशक्ति विद्युत तार की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलस गये, जिसमें एक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार कमालगंज कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी लाल खां के मकान में जीने का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस निर्माण के काम में उनके दो पुत्र 18 वर्षीय जावेद और 20 वर्षीय आबिद सहयोग कर रहे थे। उसी बीच मकान की छत से गुजरी बिजली की तार लाइन में अचानक आबिद का हाथ छूते ही वह चिपक गया। उसे छुटाने के प्रयास में जावेद भी झुलस गया। 
उन्होंने बताया कि सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और दोनों भाईयों को समीपवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  में उपचार के लिये ले गये। वहां चिकित्सक ने आबिद को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।