गठबंधन की सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर प्राप्त करना होगा लक्ष्य : अखिलेश यादव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गठबंधन की सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर प्राप्त करना होगा लक्ष्य : अखिलेश यादव

NULL

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आह्वान किया कि 2019 के आम चुनावों में सपा-बसपा गठबंधन को सफलता दिलाने में सभी एकजुट होकर लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।

श्री यादव ने आज यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की शानदार जीत से भाजपा के बोल बिगड़ हैं। भाषा की मर्यादा टूट गई है। सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के परस्पर सहयोग को षडयंत्र बताया जा रहा है। भाजपा अपने दुष्प्रचार से 2019 के आम चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश में है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का एजेण्डा विकास है और उसका लक्ष्य सामाजिक सछ्वाव तथा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करना है। राजनीति में जाति-धर्म का घालमेल नहीं होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा समाज के ध्रुवीकरण की खतरनाक राजनीति से जनता को सचेत और सतर्क करने में हमें जरा भी चूक नहीं करनी चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि आज स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश में अपराधों पर कोई रोक नहीं है। न्याय की बात कोई सुनने वाला नहीं है। राजभवन जो पहले बहुत सक्रिय रहता था आजकल मौन है। चारों तरफ मंहगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

सपा से भाजपा सरकार का काम में कोई मुकाबला नही है इसलिए विकास के झूठे दावे किए जा रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट का बड़ हल्ला मचा लेकिन प्रदेश में पूंजी और उद्योग लगाने का वादा करने वाले कहां गुम हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।