जनता परनामी के इस्तीफे से गुमराह नहीं होने वाली - तिवाड़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जनता परनामी के इस्तीफे से गुमराह नहीं होने वाली – तिवाड़ी

NULL

भाजपा के असंतुष्ट विधायक घनश्याम तिवाडी ने एक बयान में परनामी के इस्तीफे पर कहा कि सरकार के गुनाहों तले दबी जनता परनामी के इस्तीफे से गुमराह नहीं होने वाली है।

दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष तिवाड़ी ने कहा, “राजस्थान के लिए अभी कठिनाइयों से भरा समय चल रहा है। इस पतझड़ के समय में कांग्रेस-भाजपा के पत्ते झड़ेंगे, लेकिन वाहिनी की नए बसंत की कोपलें भी फूटेंगी और पूरे उत्साह के साथ राजस्थान के लोग नवनिर्माण की दिशा की ओर अग्रसर होंगे। वाहिनी के प्रदेश के समर्थक और कार्यकर्ता राजस्थान के नवनिर्माण में अपना योगदान देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।”

तिवाडी ने आरोप लगाया कि इन दिखावटी परिवर्तनों से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा साढ़े चार साल तक जनता के ऊपर किए गए अपराधों का बोझ कम नहीं होने वाला। ये लोग सोच रहे हैं कि ऐसे परिवर्तनों से वे अपने गुनाहों को ढक लेंगे। लेकिन जनता सब समझती है और वह अपने मन में इन्हें हटाने का निर्णय ले चुकी है। ये लोग चाहे कितनी भी और कैसी भी राजनीतिक जोड़-तोड़ कर लें राजस्थान में इनकी पराजय तय हो चुकी है।”

उन्होंने आरोप लगाया, “मुख्यमंत्री द्वारा परनामी को हटाने का निर्णय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया था। इस निर्णय के बाद राज्य की जनता के सामने वसुंधरा राजे और अमित शाह की मिलीभगत भी सामने आ गयी है।”

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आज पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। परमानी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किया गया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।