सूदखोरों से तंग आकर व्यापारी ने खुद को मारी गोली, BJP नेता समेत दो गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सूदखोरों से तंग आकर व्यापारी ने खुद को मारी गोली, BJP नेता समेत दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां प्रदेश के कोतवाली

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर एक शस्त्र व्यापारी के सूदखोरों से तंग आकर फेसबुक लाइव पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस पूरे मामले पर गुरुवार को भाजपा के एक स्थानीय नेता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूदखोरों से तंग आकर खुद को मारी गोली
पुलिस अधीक्षक आर के नैय्यर ने गुरुवार को बताया कि शहर के कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर एक शस्त्र व्यापारी के सूदखोरों से तंग आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेंद्र सिंह पप्पू और हनुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की संख्या आठ पहुंची
इसी मामले में पुलिस ने बुधवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिधागर पुल के समीप से देव नारायण सिंह पुना, अजय सिंह एवं आलोक सिंह को फार्च्यूनर वाहन से फरार होने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया था। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों- सुनील मिश्रा राजू, राजीव मिश्रा और अवधेश ठाकुर को गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या आठ पहुंच गई है। गिरफ्तार शैलेंद्र सिंह पप्पू भाजपा का स्थानीय नेता है। 
1675938488 untitled 2 copy
सोशल मीडिया पर तस्वीरे हुई थी वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में पप्पू को पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा एवं सांसद लक्ष्मी कांत बाजपेयी द्वारा भाजपा की सदस्यता दिलाते दिखाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में देव नारायण सिंह पुना भी भाजपा का स्थानीय नेता है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ने स्वीकार किया है कि गिरफ्तार शैलेंद्र सिंह पप्पू और देव नारायण सिंह पुना भाजपा नेता हैं। पुना सिंह की पत्नी जिले के दुबहर ब्लॉक की प्रमुख हैं। 
गौरतलब है कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी शस्त्र व्यापारी नन्दलाल गुप्ता ने गत एक फरवरी को कथित तौर पर सूदखोरों से तंग आकर फेसबुक लाइव पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 5 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।