UP : उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के स्कोर्ट की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्कोर्ट की गाडी हादसे का शिकार हो गई। घटना

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्कोर्ट की गाडी हादसे का शिकार हो गई। घटना में गाडी में सवार तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। हादसा आज सुबह प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से सत्तर किलोमीटर दूर थाना हथिगवां क्षेत्र के लखनऊ हाइवे पर खिदिरपुर गांव के निकट हुआ। 
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कुछ गाड़ियां मय स्कोर्ट लखनऊ से प्रयागराज जा रही थी, जिसमें उप मुख्यमंत्री नहीं थे। उन्होंने बताया कि थाना हथिगवां क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाइवे पर खिदिरपुर गांव के निकट स्कोर्ट की गाड़ी और ट्रक में हुई टक्कर में सुरक्षा में चल रहे मुख्य आरक्षी पंकज त्रिपाठी, नरेश कुमार व आरक्षी चालक राजेश बहादुर सिंह घायल हो गए। 
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया लेकिन चालक फरार हो गया। घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।