राम जन्मभूमि पर आतंकी हमले का खतरा ,बढ़ाई गई सुरक्षा

भारत में जम्मू कश्मीर के बाद आतंकवादी हमले का खतरा अब उत्तर प्रदेश पर भी मंडरा रहा है।

भारत में जम्मू कश्मीर के बाद आतंकवादी हमले का खतरा अब उत्तर प्रदेश पर भी मंडरा रहा है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि रामनगरी आतंकियों के निशाने पर है। देश की खुफिया एंजेंसियों के द्वारा भेजे गए आतंकी हमले के इनपुट के बाद रामनगरी में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 
साथ ही साथ माना जा रहा है कि विवादित ढांचे का विध्वंस 6 दिसंबर को किया गया था। इसी कारण इस हमले की सूचना अहम है। बात दें कि रामनगरी भारत के लिए एक अहम तीर्थस्थल है जिसके मसले को काफी लंबे समय के बाद ही सुलझाया जा सका है। वहीं  गुरुवार को SSP के नेतृत्व में राम जन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या में एटीएस सहित पुलिस बालों द्वारा भ्रमण कर सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम किया जा रहा है। 
सूत्रों के अनुसार शहर के मुख्य मार्ग से लेकर नया घाट के सरयू तट तक भी पैदल भ्रमण कर सुरक्षा में लगे कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई। इतना ही नहीं बतया जा रहा है कि ये घमकी सोशल मीडिया द्वारा दी गई है और इसी कारण अब रामजन्म भूमि की सुरक्षा को और भी कड़ा कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।