मोदी-योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ, भाजपा ने देश और प्रदेश को बनाने का काम किया : स्वतंत्र देव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोदी-योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ, भाजपा ने देश और प्रदेश को बनाने का काम किया : स्वतंत्र देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक जनसभा में कहा, “मोदी योगी सरकार में प्रदेश में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सहारनपुर के छुटमलपुर में कहा कि मोदी-योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक जनसभा में कहा, “मोदी योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। भाजपा ने देश और प्रदेश को बनाने का काम किया है। हिंदू मुस्लिम गरीबी से लड़ेगा आपस में नहीं लड़ेगा। भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है। एक छोटा नेता भी कल प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है।”
1639208110 yogi 54
मोदी और योगी के लिए एक-एक वोट मांगा
छुटमलपुर में बेहट विधानसभा के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी और योगी के लिए एक-एक वोट मांगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी फूल पर बैठकर आती है। हाथी, साइकिल और पंजे पर नहीं। एक-एक मतदाता मोदी और योगी के लिए भाजपा को वोट देने का काम करेंगे और प्रदेश की विधानसभा सीट पर कमल खिलाएंगे। सपा को आड़े हाथ लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव जिन्ना की बात करते हैं।
हमने पाक में घुसकर आतंकवादियों को मारने का काम किया गया
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में हमने पाक में घुसकर आतंकवादियों को मारने का काम किया गया। अब हिंदू-मुस्लिम केवल गरीबी से लड़ेगा आपस में नहीं लड़ेगा। बिना भेदभाव सबको पक्का मकान आयुष्मान कार्ड दिए गए। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रवाद के लिए काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।