भाजपा में नेतृत्व के लिए नेताओं की कमी नहीं, पिछले चुनावों की तुलना में अधिक मिलेंगी सीटें: मौर्य - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा में नेतृत्व के लिए नेताओं की कमी नहीं, पिछले चुनावों की तुलना में अधिक मिलेंगी सीटें: मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। मौर्य ने कहा कि भाजपा के अंदर

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है, ऐसे में चुनावी घमासान का दौर शुरू हो गया है। राज्य की सत्ता में विराजमान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। मौर्य ने कहा कि भाजपा के अंदर नेतृत्व करने के लिए नेताओं की कमी नहीं है।
मौर्य सोमवार को परिवार सहित वृन्दावन पहुंचे जहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा की। बाद में संवाददाताओं ने उनसे अगले साल राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर जब सवाल पूछा तो उन्होंने कहा ‘‘भाजपा में नेतृत्व के लिए नेताओं की कमी नहीं है।’’
उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पिछले चुनावों की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा ‘‘प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से विरोधी पार्टियों में बौखलाहट मची हुई है। वे इससे अधिक कुछ नहीं कर पाएंगी और जनता अपने विश्वास के सहारे पुन: भाजपा की सरकार बनाएगी।’’
मौर्य ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 325 सीटें मिली थीं ‘‘लेकिन इस बार हमें इससे अधिक सीटें चाहिए।’’ उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश और कारिंदा सिंह, पूर्व विधायक रविकांत गर्ग तथा महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी आदि भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।