लोकतांत्रिक शब्द भाजपाई शब्दकोश में नहीं, इसलिए थोपे जा रहे हैं मनमाने तरीके से लिए गए फैसले: अखिलेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकतांत्रिक शब्द भाजपाई शब्दकोश में नहीं, इसलिए थोपे जा रहे हैं मनमाने तरीके से लिए गए फैसले: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि देश पर मनमाने तरीके से लिए गए

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि देश पर मनमाने तरीके से लिए गए फैसले थोपे जा रहे हैं, जिससे देश की ऊर्जा और जनशक्ति बर्बाद हो रही है। लगातार देशभर जगह -जगह प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। 
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”राय, सलाह, मंत्रणा, सम्मति, परामर्श, विचार-विमर्श, संयुक्त निर्णय और सामूहिक बैठक। ये लोकतांत्रिक शब्द भाजपाई शब्दकोश में नहीं हैं। तभी बार-बार देश पर मनमाने तरीके से किये गये फैसले थोपे जा रहे है। 


उन्होंने कहा कि देश की ऊर्जा और जनशक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों व योजनाओं के विरोध में बर्बाद हो रही है। गौरतलब है कि इस योजना को लेकर 13 राज्यों में प्रोटेस्ट हो रहा है। सबसे ज्यादा इसका असर बिहार में देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में युवाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।