तीन मंत्रियों के सांसद बनने के बाद उप्र मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तीन मंत्रियों के सांसद बनने के बाद उप्र मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में जल्द

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में जल्द ही पहला फेरबदल हो सकता है क्योंकि तीन मंत्री लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गये है जबकि एक अन्य मंत्री को हटाया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार के 2017 के गठन के बाद यह पहला फेरबदल होगा। ऐसी संभावना है कि प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 62 सीटें जीतने पर कुछ मेहनती पार्टी नेताओं को इस फेरबदल में इनाम मिल सकता है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से, रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से और सत्यदेव पचौरी कानपुर से जीते है। 
हालांकि उत्तर प्रदेश के एक और मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा आंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर बसपा के रितेश पांडेय से 95 हजार वोटों से चुनाव हार गये। इसके अलावा राजग के सहयोगी सुभासपा नेता ओ पी राजभर को भी मुख्यमंत्री ने कैबिनेट से हटा दिया है। हाल ही में योगी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये गये एक साक्षात्कार में संकेत दिये थे कि मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल हो सकता है। उन्होंने कहा था कि हम मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। हम समय पर आने पर वह सारे काम करेंगे जिसमें प्रदेश का हित हो। पार्टी सूत्रों के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल में मंत्री असम और मध्य प्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह और स्वतंत्र देव सिंह को उनकी मेहनत के लिये मंत्रिमंडल में उनका कद बढाया जा सकता है। दोनों मंत्री अभी योगी मंत्रिमंडल में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।