ओलावृष्टि और फसल नुकसान का 48 घंटे में सर्वे करें डीएम : योगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओलावृष्टि और फसल नुकसान का 48 घंटे में सर्वे करें डीएम : योगी

योगी आदित्यनाथ ने रात की बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल के नुकसान का जिलाधिकारियों को

लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात की बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल के नुकसान का जिलाधिकारियों को 48 घंटे में सर्वे कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने फसल क्षति का 48 घंटे के भीतर कृषकवार सर्वे कराए जाने की भी अपेक्षा की है, ताकि प्रभावितों को फौरन राहत उपलब्ध कराई जा सके।सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक आंधी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों से अपने जनपद में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने की अपेक्षा मुख्यमंत्री ने की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी और ओलावृष्टि से प्रभावित जनपदों से जनहानि, पशु हानि एवं मकान क्षति रिपोर्ट मिलने पर इनसे प्रभावित व्यक्तियों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने की भी अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने के कार्य को तेजी से किया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में बेमौसम वर्षा एवं कहीं वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है।

मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने प्रभावित व्यक्तियों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें समय से मदद पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की है। प्रवक्ता ने बताया कि ओलावृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश अपर मुख्य सचिव राजस्व को दिए गए हैं। इसके लिए आवश्यक धनराशि जारी भी की जा चुकी है।

जिलाधिकारियों को राहत के लिए और धनराशि की आवश्यकता पड़ने पर आज ही डिमांड भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि, आंधी, बारिश से प्रभावित सभी जनपदों से नुकसान का आकलन करते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को शीघ्रातिशीघ्र भेजने की अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।