घोषणाओं के बजाय प्रतिज्ञा को तरजीह देगी कांग्रेस, UP की राजनीति महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ी : सुप्रिया श्रीनेत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घोषणाओं के बजाय प्रतिज्ञा को तरजीह देगी कांग्रेस, UP की राजनीति महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ी : सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में घोषणाओं के बजाय प्रतिज्ञा करने का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ संवाददाता सम्मेलन में सुप्रिया ने कहा, “उत्तर प्रदेश और उसकी राजनीति बहुत महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं और कांग्रेस ने अगले विधानसभा चुनाव में घोषणाओं के बजाय प्रतिज्ञा को तरजीह देने का निर्णय लिया है।”
हम सही समय आने पर अन्य प्रतिज्ञाओं की घोषणा करेंगे
उन्होंने कहा कि पहली और सबसे बड़ी प्रतिज्ञा के बारे में प्रियंका विस्तार से बताएंगी। उसके बाद कांग्रेस महासचिव ने कहा, “…मैं सबसे पहले अपनी प्रतिज्ञा के बारे में कहना चाहूंगी। हमने फैसला किया है कि उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारेगी।” इस सवाल पर कि कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं में क्या-क्या बातें शामिल हैं, सुप्रिया ने बताया, “हम सही समय आने पर अन्य प्रतिज्ञाओं की घोषणा करेंगे।”
हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में पूरी तरह से सत्ता में भागीदार बनें
बता दें कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की कठिन चुनौती का सामना कर रही कांग्रेस ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में पूरी तरह से सत्ता में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर समाज में बदलाव चाहती हैं तो वह राजनीति में आएं और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।
इसके पीछे कोई छिपा हुआ अर्थ नहीं है
कांग्रेस महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा, “उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।” उन्होंने कहा, “इसके पीछे कोई छिपा हुआ अर्थ नहीं है। हम चाहते हैं कि राजनीति में महिलाएं सत्ता में पूर्ण भागीदार बनें। हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।