भाजपा नेता बेबी रानी मौर्य की महिलाओं को अजीबो-गरीब नसीहत, बोलीं- अंधेरा होने के बाद पुलिस थाने न जाया करे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा नेता बेबी रानी मौर्य की महिलाओं को अजीबो-गरीब नसीहत, बोलीं- अंधेरा होने के बाद पुलिस थाने न जाया करे

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को अंधेरा होने के बाद पुलिस थाने नहीं जाने

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार इस समय केंद्र की सत्ता में विराजमान है। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में काफी अच्छा कार्य किया है। तो वहीं, इस दौरान भाजपा के कई नेताओं ने अनेकों बार विवादित बोल बोले है। तो वही, ताजा मामला तो ऐसा है कि महिलाओं के होश ही फाक्ता हो जाएंगे।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को अंधेरा होने के बाद पुलिस थाने नहीं जाने और जरूरत पड़ने पर परिवार के पुरुष सदस्य के साथ ही थाने जाने की सलाह दी है।
महिलाएं पांच बजे के बाद अंधेरा होने पर थाने कभी न जाएं

पूर्व राज्यपाल ने यह सलाह शुक्रवार को वाराणसी के बजरडीहा इलाके की वाल्मीकि बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए दी। बेबी रानी ने कहा कि थानों में महिला अधिकारी और सब इंस्पेक्टर रहते हैं, ‘‘परंतु में कहूंगी कि महिलाएं पांच बजे के बाद अंधेरा होने पर थाने कभी न जाएं। यदि जरूरी हो तो अगले दिन सुबह अपने भाई, पिता या पति को साथ लेकर ही थाने जाएं।’’ उन्होंने इसके साथ ही दावा किया कि भाजपा सरकार में व्यवस्थाओं में काफी बदलाव हुआ है और महिलाओं के लिए काफी काम हुआ है।
बसपा ने मौर्य के बयान को लेकर यूपी सरकार पर साधा निशाना 
मौर्य के बयान को लेकर बसपा सांसद कुवंर दानिश अली ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को मौर्य के बयान का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘योगी आदित्यनाथ के राज में पुलिस थाने महिलाओं के लिए इतने असुरक्षित हो गये हैं कि पूर्व राज्यपाल व भाजपा उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य चेतावनी दे रही हैं कि थानों में शाम पांच बजे के बाद कंप्लेन दर्ज कराने न जाएं क्योंकि वहां शाम के समय महिला का जाना ख़तरे से ख़ाली नहीं है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।