सपा की कार्यकारिणी की बैठक पश्चिम बंगाल हुई आयोजित, ममता बनर्जी के साथ आगे की रणनीति पर करेंगे चर्चा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सपा की कार्यकारिणी की बैठक पश्चिम बंगाल हुई आयोजित, ममता बनर्जी के साथ आगे की रणनीति पर करेंगे चर्चा

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार पार्टी की

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पश्चिम बंगाल में तय की गई है। 17 से 19 मार्च तक कोलकाता में यह बैठक होनी है। इसमें 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बुलाए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बताया कि अगले साल होने वाले लोकसभा और कुछ जगहों पर विधानसभा चुनाव के लिए यहां पर रणनीति बनेगी। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 मार्च को कोलकाता आएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 18 मार्च से हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरू होगी।
1678434273 n ium
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा
पार्टी सूत्रों की मानें तो इसमें लोकसभा गठबंधन के आलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के लिए चर्चा होगी। इस दौरान अखिलेश यादव बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले सपा ने लखनऊ में 29 सितंबर 2022 को हुए पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था।
लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा
उन्होंने इस वर्ष 29 जनवरी को 67 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। अब इसकी पहली बैठक कोलकाता में होने जा रही है। 17 से 19 मार्च के बीच होने वाली इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। चुनावी रणनीति के तहत फोकस ग्रुप तैयार किए जाएंगे। फिर पार्टी उस ग्रुप के लिए विशेष अभियान चलाएगी। पार्टी के प्रवक्ता डाक्टर आशुतोष वर्मा ने बताया कि सपा अपने बंगाल में इससे पहले भी कई सम्मेलन आयोजित कर चुकी है। उन्होंने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दूसरे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से लोकसभा चुनाव के साथ ही विधान सभा चुनाव पर भी चर्चा करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को भी बुलाया गया है।
1678434368 ni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।