सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- जनता के सामने भाजपा और बसपा का सच उजागर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- जनता के सामने भाजपा और बसपा का सच उजागर

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर हमला बोला और कहा कि

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया।  इस दौरान अखिलेश यादव ने  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर हमला बोला और कहा कि हम जनता के सामने भाजपा तथा बसपा का सच उजागर करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने निर्दलीय को समर्थन देकर बड़ा मामला जनता के सामने खोल दिया। यादव ने कहा कि हम जनता के सामने भाजपा तथा बसपा का सच उजागर करने में सफल रहे हैं। अब तो साबित हो गया है कि बसपा ही भाजपा की बी टीम है। 
सपा प्रमुख ने कहा कि जो लोग भाजपा के साथ अंदर से चुपचाप मिले हैं। उनका पदार्फाश होना जरूरी था, इसीलिए सपा ने निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया। हमारा मकसद था कि वोट पड़े और जनता जाने कि कौन किससे मिला है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए यह कहीं पर भी किसी के गठबंधन कर सकती है। हमने तो यहां निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया, लेकिन बाद में उसका पर्चा ही खारिज हो गया है। 
अखिलेश ने कहा कि आज के दिन हम सरदार पटेल जी को, आचार्य नरेंद्र देव जी और वाल्मीकि जी को याद कर रहे हैं। लोगों का रोजगार छिन गया है, नौकरी चली गई है और किसान एमएसपी के लिए परेशान है। हम संकल्प ले रहे हैं कि देश का जो डेवलपमेंट छूटा है उसका विकास करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।