कैराना से SP विधायक की लोगों से अपील, कहा-भाजपाई व्यापारियों से न खरीदने सामान

अक्सर नेताओं के इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। जानकारी के मुताबिक नाहिद हसन अपने विधानसभा

विवादित बयानों को लेकर अक्सर नेता चर्चा में रहते है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कैराना का है। जहां सपा विधायक नाहिद हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक नाहिद हसन भाजपाई व्यापारियों से सामान न खरीदने की अपील करते नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं कि यदि हमारे लोगोंं ने इस पर अमल कर लिया, तो इनके दिमाग ठीक हो जाएंगे। 
विधायक ने कहा, ‘मेरी लोगों से अपील है कि आप 10 दिन, एक महीना या कुछ दिन उधर-इधर से सामान खरीद लीजिए लेकिन जितने भी बीजेपी के लोग बाजार में बैठे हैं, उनसे सामान मत खरीदिए क्योंकि आप इनसे सामान ले लेते हैं तो इनके घर चलते हैं, और इनके घर चलने की वजह से आज हम लोगों पर जूता बजाया जा रहा है।’ 

उत्तर प्रदेश : आकाशीय बिजली गिरने से 35 की मौत, 13 लोग घायल

कैराना विधायक ने कहा कि ऐसा करने से इन लोगों की तबीयत में सुधार आ जाएगा। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी पार्टी के नेता का इस तरह का विवादित वीडियो वायरल हुआ हो। अक्सर नेताओं के इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। जानकारी के मुताबिक नाहिद हसन अपने विधानसभा के एक इलाके में पहुंचे थे। 
यहां कथित तौर पर उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बातचीत की और उन्हें कहा कि वे बीजेपी वालों से कोई सामान न खरीदें। किसी ने उनके बयान का यह विडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एसपी विधायक के वीडियो पर विपक्ष के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।