राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा प्रमुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा प्रमुख

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद अब सपा मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में 25 फरवरी को आगरा में शामिल होंगे। गुरुवार को अखिलेश यादव को यात्रा के लिए न्योता देने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय खुद सपा दफ्तर पहुंचे।

  • न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक पहुंचे कांग्रेस कार्यालय
  • आंबेडकर प्रतिमा के पास यात्रा
  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय

सपा अध्यक्ष को भेजे गए आमंत्रण

spa prmukh

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पीएल पुनिया कांग्रेस नेताओं के साथ सपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से सपा अध्यक्ष को भेजे गए आमंत्रण पत्र को सपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को सौंपा।

आगरा से शामिल होंगे अखिलेश

samaj wadi party nan 1

अवस्थी ने बताया कि राजेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगे। सपा मुखिया 25 फरवरी को आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास यात्रा में शामिल होंगे। न्याय यात्रा आगरा के शाहदरा चौराहे से फतेहपुर सीकरी तक जाएगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।