SP, BSP और कांग्रेस ने ने हमेशा हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने का काम किया : रक्षा मंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

SP, BSP और कांग्रेस ने ने हमेशा हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने का काम किया : रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति

उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव आने में 2 से 3 दिन शेष रह चुके हैं। जिसको लेकर अब सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जीतने के लिए पुरजोर काम कर रहे हैं और दिन-रात जनता से संपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। 
वहीं, पार्टी के विगत नेता भी अब अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए विधानसभा के क्षेत्रों में जा जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने हमेशा हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने का काम किया है जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख, यहूदी सभी भाई-भाई हैं।
सपा, बसपा और कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया
राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां मीरानपुर कटरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सपा, बसपा और कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए राजनाथ ने कहा, ‘‘इन्होंने हमेशा हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने का काम किया है। जबकि भाजपा के लिए हिंदू, मुसलमान, सिख, यहूदी सभी भाई-भाई हैं क्योंकि यह देश ऋषि और मनीषियों का है। वसुधैव कुटुंबकम का संदेश भारत से पूरे विश्व में गया है।’’ उन्होंने कहा कि सपा, बसपा को जाति, पंथ पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
हमें छेड़ो मत और अगर हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहींः राजनाथ
पाकिस्तान का नाम लिए बगैर बालाकोट हवाई हमले का संदर्भ देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हमने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि ‘हमें छेड़ो मत और अगर हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं’। अगर आंख दिखाओगे तो हम इस पार भी मार सकते हैं और उस पार जाकर भी मार सकते हैं।’’
भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक बार (पूर्व प्रधानमंत्री) राजीव गांधी ने कहा था कि हम 100 पैसा ऊपर से भेजते हैं लेकिन जनता के बीच 15 पैसे पहुंच पाते हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार की इस चुनौती को स्वीकार किया और इसी के चलते आज जब ऊपर से 100 पैसा भेजा जाता है तो जनता के बीच 100 का 100 पैसा पहुंच रहा है।’’
ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार ने दावा किया था कि इसमें 38 से 50 चीनी सैनिक मारे गए 
उन्होंने कहा कि गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच जो हिंसक झड़प हुई थी उसपर राहुल गांधी ने कहा था कि इसमें 2-4 चीनी सैनिक मारे गए थे जबकि ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार ने दावा किया था कि इसमें 38 से 50 चीनी सैनिक मारे गए थे और यह हमारे भारतीय शूरवीरों ने मारे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने जो लिखा राहुल गांधी ने उसे ही सही मान लिया।
उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए राजनाथ सिंह ने जनसभा में मौजूद लोगों से सवाल किया कि योगासन कितने प्रकार के होते हैं और खुद ही जवाब दिया कि 84 प्रकार के होते हैं। सिंह ने कहा कि यूपी में 84 में से 83 योगासन विकास कर रहा है जबकि विपक्ष के लिए एक योगासन छोड़ा है और वह है शीर्षासन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।