सोनिया गांधी ने रायबरेली में लगाया जनता दरबार , सुनी लोगों की समस्यायें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनिया गांधी ने रायबरेली में लगाया जनता दरबार , सुनी लोगों की समस्यायें

NULL

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंची। कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद सोनिया पहली बार यहां पहुंची हैं।

आपको बता दे कि रायबरेली दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सांसद सोनिया गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। यहां राहुल गांधी के साथ उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। डेढ़ साल बाद अपनी सांसद को पाकर रायबरेली की जनता ने उन्हें दिक्कतों से रू-ब-रू कराया, जिस पर सोनिया ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद वह बचत भवन पहुंचीं। यहां वह अफसरों के साथ अनुश्रवण समिति की बैठक ले रही हैं।

जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें स्थानीय राजनीति के बारे में जानकारी दी। नेताओं ने विधायक दिनेश प्रताप सिंह और उनके दो भाइयों की कथित विरोधी गतिविधियों के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की।

नेताओं ने हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेष सिंह पर भी नाराजगी जताई। कांग्रेस के बागी कांग्रेस विधायकों ने 21 अप्रेल को जिले में होने वाली रैली के दौरान भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। इस रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करेंगे।

सोनिया गांधी ने इसके बाद जिले के मुख्य पोस्टआफिस परिसर में पास पोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। बाद में वह जिला विकास समन्वय निगरानी समिति की बैठक में शामिल होंगी। हालांकि, राहुल गांधी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, वे स्थानीय लोगों से मिलने के लिए सैलून में जाएंगे। करीब तीन बजे दोनों नेता नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।