Girl in a jacket

समाजवादियों का नारा, जनता का पैसा हमारा! BJP प्रवक्ता ने किया SP पर तीखा हमला, जानें क्या है वजह

समाजवादी पार्टी के कार्यालय में समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले कारोबारी के यहां पड़े जीएसटी के छापे में

समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यालय में समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले कारोबारी के यहां पड़े जीएसटी के छापे में करोड़ों रुपये की कैश बरामदगी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सपा पर तीखा निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले पीयूष जैन के यहां पड़े जीएसटी छापे में 100 करोड़ से ज्यादा की कैश बरामदगी पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि यह कौन से समाजवाद की काली कमाई है।
संबित पात्रा ने किया SP से सवाल 
संबित पात्रा ने ट्वीट कर सपा पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा, समाजवादियों का नारा है, जनता का पैसा हमारा है! संबित ने आगे अपने ट्वीट में लिखा, समाजवादी पार्टी के कार्यालय में समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले पीयूष जैन के यहां जीएसटी के छापे में बरामद 100 प्लस करोड़ कौन से समाजवाद की काली कमाई है ?

समाजवादी इत्र बनाने वाले कारोबरी के ठिकानों पर पड़ा छापा 
दरअसल, कर चोरी की आशंका के मामले में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की टीम ने गुरुवार को इत्र कारोबारी के घर, फैक्ट्री, ऑफिस और इनसे जुड़े अन्यसमाजवादी इत्र छापा मारा था जिसमें भारी मात्रा में नकद राशि भी बरामद हुई। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसी को लेकर सपा पर राजनीतिक हमला बोला है। आपको बता दें कि, पिछले महीने 9 नवंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में इत्र कारोबारी द्वारा बनाए गए समाजवादी इत्र को लॉन्च किया था। 
समाजवादी इत्र की खुशबू का असर 2022 चुनाव में दिखेगा 
उस समय यह दावा किया गया था कि इसके निर्माण में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 22 तरह के प्राकृतिक इत्र का प्रयोग किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि इसे 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनाया गया है और इसकी खुशबू का असर 2022 के चुनाव में दिखाई देगा। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और सपा में राजनीतिक बयानबाजी और घमसान लगातार जारी है और अब समाजवादी इत्र बनाने वाले कारोबारी के यहां पड़े छापे और कैश बरामदगी को लेकर भी आने वाले दिनों में राजनीतिक घमासान मचना तय ही माना जा रहा है।

 UP चुनाव में BJP फिर हासिल करेगी प्रचंड जीत, डिप्टी CM मौर्य बोले- विकास देखकर बौखलाया विपक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।