Girl in a jacket

लखीमपुर हिंसा के विरोध में 18 अक्टूबर को ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान करेगा SKM

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 18 अक्टूबर को ‘रेल रोको’ आंदोलन का

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा से क्राइम ब्रांच कई घंटो से पूछताछ जारी है। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 18 अक्टूबर को ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान किया है। 
एसकेएम ने अजय मिश्रा टेनी को मंत्री पद से हटाने और उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार ने 11 अक्टूबर तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो 12 अक्टूबर को लखीमपुर से शहीद किसान कलश यात्रा शुरू की जाएगी। 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

लखीमपुर हिंसा मामले में पुलिस के समक्ष पेश हुआ आशीष मिश्रा, क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी

एसकेएम नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को हटाकर गिरफ्तार किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने इस साजिश को शुरू किया था। उन्होंने ऐलान किया कि संयुक्त किसान मोर्चा 15 अक्टूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेगा। 
एसकेएम ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि लखीमपुर की घटना सोची-समझी साजिश के तहत की गयी है, इसलिए अजय मिश्रा को बर्खास्त कर उनको और उनके पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ़ मोनू को तत्काल गिरफ़्तार किया जाना चाहिए।

आशीष मिश्रा के क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश होते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने खत्म की भूख हड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।