Arvind Kejriwal को झटका, UP में AAP का सिर्फ एक चेयरमैन वो भी BJP के पाले में

अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश में भी लाने की कोशिश कर रहे है वहीं पश्चिम

अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश में भी लाने की कोशिश कर रहे है वहीं पश्चिम उतर प्रदेश में उनकी ही पार्टी के अध्यक्ष ने झटका दिया है। यूपी में आप के एकमात्र शाहपुर नगर पंचायत के चेयरमैन बने हाजी अकरम कुरेशी नगर निकाय चुनाव में भाजपा में शामिल होंगे। हाजी अकरम 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का समर्थन करेंगे। अकरम अब आम आदमी पार्टी के बजाय केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान के पाले में नजर आ रहे हैं। 
हाजी अकरम से लेकर शाहपुर तक कई होर्डिंग्स लगाए गए
चेयरमैन हाजी अकरम ने एक वीडियो शेयर कि है। इस वीडियो में हाजी अकरम कहते हैं कि मैं ऐलान करता हूं कि मैं भाजपा की मोदी सरकार और योगी सरकार से प्रभावित हूं।  केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के नौ साल के कार्यों ने मुझे प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वह मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। संजीव बालियान के चुनाव में मदद करेंगे। इतना ही नहीं हाजी अकरम से लेकर शाहपुर तक कई होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जो पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंगे हुए हैं। इसमें संजीव बालियान की तस्वीर अकरम से बड़ी है। वहीं, ऊपर लगे होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तक बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। 
राजनीति को मजबूत करना शुरू
बता दें कि मुजफ्फरनगर के हाजी अकरम जिले के एकमात्र नगर पंचायत अध्यक्ष हैं जिन्होंने आप के सिंबल पर चुनाव जीता है। उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बधाई दी। इस जीत के सहारे आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को मजबूत करना शुरू कर दिया है। अब अचानक हाजी अकरम के बीजेपी समर्थन वाले बयान से सियासी हलचल मच गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आपकी राजनीति में आगे क्या होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।