जिसका शिवपाल को था इंतजार.. वो घड़ी आ गई! आजम की जमानत का चाचा-भतीजे पर कैसा होगा असर? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जिसका शिवपाल को था इंतजार.. वो घड़ी आ गई! आजम की जमानत का चाचा-भतीजे पर कैसा होगा असर?

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है, इस बीच खान

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है, इस बीच खान को मिली बेल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पहले उनके चाचा शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है। शिवपाल ने खुशी जाहिर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि लंबे अरसे से जिस घड़ी का इंतजार था वह न्याय की शुभ घड़ी आ गई है। बता दें कि शिवपाल यादव के बाद आजम खान ने भी सपा के खिलाफ बगावती सुर अपनाये हुए हैं। 
शिवपाल यादव ने ट्वीट कर कही यह बात 
बीते समय में हुई कुछ घटनाओं से राजनीतिक जगत में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल यादव और आजम खान साथ मिलकर एक नए मोर्चे की शुरुआत कर सकते हैं। शिवपाल यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि “सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः। लम्बे अरसे से न्याय की जिस घड़ी की प्रतीक्षा थी वह आज पूर्ण हुई है। आजम खान साहब को सर्वोच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें व्यवस्था की घोर प्रताड़ना से न्याय मिला है। भारत की न्याय व्यवस्था उम्मीद की एक किरण है। नमन। 
1652954629 shivpal yadav
आजम और शिवपाल SP के खिलाफ खोलेंगे नया मोर्चा 
आजम खान जेल से बाहर आने के बाद शिवपाल यादव के साथ मिलकर सपा के खिलाफ कोई नया मोर्चा खोल सकते हैं। अगर यह बात सच होती है तो अखिलेश यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, बता दें कि आजम खान का परिवार और उनके समर्थन सपा प्रमुख से नाराज हैं। उनके मुताबिक अखिलेश यादव ने आजम खान को जेल से बाहर निकालने का प्रयास ही नहीं किया है। इसी कड़ी में आजम के कई करीबी नेताओं ने सपा से इस्तीफा दे दिया था। आजम की बेरुखी का अंदाजा इस बात से भी लगता है कि उन्होंने सपा नेताओं से जेल में मुलाकात से इनकार कर दिया था, जबकि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव और कांग्रेस नेता से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।