SP के साथ गठबंधन पर बोले शिवपाल- अखिलेश के जवाब का रहेगा इंतजार, 11 अक्टूबर के बाद सुनाएंगे अपना फैसला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

SP के साथ गठबंधन पर बोले शिवपाल- अखिलेश के जवाब का रहेगा इंतजार, 11 अक्टूबर के बाद सुनाएंगे अपना फैसला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को इटावा में कहा कि हमने

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों ने सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल का माहौल पैदा कर रखा है। तमाम पार्टियां आगमाी चुनाव में अपना-अपना सियासी भविष्य पर नजर बनाए हुए है और इसी सिलसिसे में कई पार्टिययों के बीच गठबंधन की खबरें आ रही है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को इटावा में कहा कि हमने सपा के गठबंधन के सारे प्रयास कर लिए।
शिवपाल ने कहा कि हमें अभी तक समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। हमें अभी अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार है। शिवपाल यादव ने कहा कि वैसे हमें 11 अक्टूबर तक जवाब का इंतजार रहेगा। इसके बाद हम अपना फैसलाा ले लेंगे। वैसे अगर जवाब नहीं आया तो हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा से चुनाव लड़ेगी। 
सपा प्रमुख अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में किसान और बुनकर तबाह हैं। पहले किसानों के मान को गिराना फिर नाम भर के लिए दाम बढ़ा देना, भाजपा का ये चुनावी हथकंडा अब यूपी में चलने वाला नहीं है। झूठ और नफरत के सहारे भटकाने-बहकाने वाली भाजपा की चालाकी से जनता को सजग कराने के लिए सपाई घर-घर जाएंगे। भाजपा का अन्याय अब बर्दाश्त नहीं होगा। 
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि किसानों के पैदा किए गए कपास और बुनकरों द्वारा बनाए गए कपड़े से भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। भाजपा के कारण दोनों वर्ग संकट में हैं। सरकार की नीतियों ने व्यापार को चौपट कर दिया है। महंगाई और भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग परेशान है। नौजवान का भविष्य अंधकारमय है।
अखिलेश ने भाजपा को बताया छलिया:
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र के वादों को भुलाकर जनता के साथ छल किया है। किसान को एमएसपी नहीं मिली। किसान तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर 10 महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सरकार उनकी सुन नहीं रही है। भाजपा जाते-जाते गन्ना किसानों के बकाए का ब्याज न सही मूल ही चुका दे तो बड़ी बात होगी। ब्याज अदायगी की बात तो अब भाजपा नेता भूलकर भी नहीं करते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता का सम्मान न करने वाली दम्भी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है। छह माह बाद समाजवादी सरकार बनते ही राज्य की पीड़ित जनता के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकेगा? सन् 2022 में समाजवादी सरकार किसानों का सच्चा मान बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।