जनपद की साहिबाबाद पुलिस ने शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 के एक फ्लैट में दंपती द्वारा चलाए जा रहे सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार की रात छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आपत्तिजनक हालत में मिले पुरुष व महिलाएं
पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र सिंह ने शनिवार को बताया कि छापेमारी के दौरान तीन पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। सिंह ने कहा कि रैकेट को शारिक और उसकी पत्नी चला रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दंपती और अन्य नौ लोगों को गिरफ़्तार किया है।
किराए पर फ्लैट लेकर चल रहा सेक्स रैकेट
मुख्य आरोपी ने पिछले महीने एक फ्लैट किराए पर लिया था और उसका इस्तेमाल सेक्स रैकेट चलाने में कर रहा था। सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।