कुछ लोगों के स्वार्थ ने भारत को विभाजन की ओर धकेला - मुख्यमंत्री योगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुछ लोगों के स्वार्थ ने भारत को विभाजन की ओर धकेला – मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने देश को विभाजित किया क्योंकि वे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने देश को विभाजित किया क्योंकि वे केवल अपने बारे में सोचते थे, पूरे देश के बारे में नहीं। उन्होंने यह बात भारत के विभाजन को याद करने के लिए आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हमारे लिए इतिहास को याद रखना और यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि हम हमेशा अपने व्यक्तिगत हितों या मान्यताओं के बजाय अपने देश को पहले रखें। ये केवल राजनीतिक या जमीन के टुकड़ों का विभाजन नहीं था, बल्कि मानवता के दो दिलों के विभाजन का एक त्रासदीपूर्ण निर्णय था, जिसकी कीमत आज के ही दिन 1947 में लाखों लोगों को चुकानी पड़ी। कुछ लोगों के स्वार्थ ने भारत को विभाजन की ओर धकेला था।
परिणाम सबके सामने है
मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्चर्य होता है जब 1947 में देश का विभाजन होना ही था तो फिर पाकिस्तान और बांगलादेश से भारत में आज भी घुसपैठ क्यों हो रही है। अगर उन्हें पाकिस्तान ही उतना प्यारा था तो उन्हें पाकिस्तान की समृद्धि और मानवता के कल्याण और समृद्धि के लिए वहीं से नया संदेश पूरी दुनिया को देना चाहिए था। मगर उन्होंने इतिहास से सबक नहीं सीखा। परिणाम सबके सामने है। विभाजन की विभीषिका को झेलते हुए भी 140 करोड़ की आबादी वाला भारत जाति, मत, मजहब, उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम के भेद को समाप्त करते हुए, एक भारत श्रेष्ठ भारत के संदेश के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं, पाकिस्तान की दुर्गति किसी से छिपी नहीं है।
दुनिया को आतंक देने का काम किया
ऐसा नहीं है कि उनके पास उर्वरा भूमि नहीं है। भारत की कृषि उत्पादन की सबसे उर्वरा भूमि विभाजन के बाद पाकिस्तान के पंजाब में गई। पाकिस्तान उस भूमि के बल पर कुछ दिन तक अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अग्रसर भी हुआ। मगर उसकी नकारात्मकता ने उसे आज वहां पहुंचा दिया है कि हमें वो दृश्य भी देखने को मिल रहा है, जब पांच किलो आटे की बोरी को लेकर सरेबाजार छीना झपटी हो रही है। ये कभी नहीं हो सकता है कि जो दूसरे के लिए कांटा बोए उसके लिए कोई फूल बिछाएगा। यही आज पाकिस्तान के साथ हो रहा है। उसने दुनिया को दर्द देने का काम किया। भारत को विभाजन का दर्द और दुनिया को आतंक देने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।