भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है ताकि राष्ट्र विरोधी तत्व किसी भी घटना को अंजाम न दे पाए। बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक ने बुधवार को बताया कि, बस्ती पुलिस परिक्षेत्र का विशेष महत्व है। दरअसल परिक्षेत्र का बस्ती जिला अयोध्या प्रवेश द्वार पर बसा हुआ है। इस परिक्षेत्र का सिद्वार्थनगर पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि, आने जाने वाले लोगो पर कड़ नजर रखी जा रही है। नेपाल सीमा पर चौकसी के संबंध पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होने कहा कि सीमा क्षेत्र पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा नागरिक पुलिस आपस मे मिल कर बेहतर ढंग से कार्य कर रहे है और अपराधियो अराजक तत्वों तथा राष्ट्र विरोधी अवांछनीय तत्वो की गतिविधियों पर कड़ नजर रखी जा रही है।
पुलिस को गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश
उन्होने कहा बताया कि, परिक्षेत्र के सभी थानाध्यक्षो को निर्देश प्रदान किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रो मे गश्त बढ़ा दें। कस्बो, प्रमुख चौराहो पर पुलिस टीम सक्रिय रहे जिससे दीपावली का त्यौहार शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। दीपावली की खरीदारी करने के लिए महिलायें आती है, उनकी सुरक्षा के लिए कसबो मे पुलिस को लगाया गया है। मोदक ने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपराधियों को चिन्हित करके उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। थाने पर आने वाले आगन्तुकों के साथ पुलिस शालिनतापूर्वक व्यवहार करें, उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएं।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस रख रही है नजर
अधिकारी ने कहा, तीन दिन बैंक मे अवकाश रहेगा और दुकानदारो द्वारा बिक्री का पैसा बैंक मे समय से जमा नही हो पायेगा। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस अपराधियों पर नजर रख रही है। पटाखें की दुकानों का लाइसेंस का चैक किया गया है और उन्हें भण्डारण न करने का सख्त निर्देश दिया गया है। अवैध ढंग से पटाखा बेचने वालो पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र मे फायर बिग्रेड गाडियों का भी इन्तजाम किया गया है। पुलिस ने परिक्षेत्र के तीनो जिलें बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर के नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपील कि है, सभी लोग कोविड-19 के नियमो का पालन करे और महामारी से बचने के लिए सर्तक रहें, बुजुर्गो तथा बच्चो को पटाखे से दूर रखें।


















