चिन्मयानंद मामले में SC का UP सरकार को निर्देश, आज ही पीड़िता को कोर्ट में करें पेश

न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्न की पीठ ने राज्य सरकार के अधिवक्ता से कहा कि

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर प्रताड़ना के आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा को शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। यह छात्रा आरोप लगाने के बाद लापता हो गयी थी और वह अब राजस्थान में मिली है। 
उत्तर प्रदेश सरकार के अधिवक्ता ने कोर्ट को सूचित किया कि कानून की यह छात्रा शुक्रवार को राजस्थान में मिली है और उसे उसके माता पिता से मिलाने के लिए शाहजहांपुर ले जाया जा रहा है। न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्न की पीठ ने राज्य सरकार के अधिवक्ता से कहा कि वह सूचित करें कि इस छात्रा को कब तक कोर्ट में पेश किया जा सकता है। 

बैंक धोखाधड़ी होने देने वाला ‘गारंटर’ कौन : प्रियंका गांधी

अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस दल के साथ यह छात्रा शाहजहांपुर के रास्ते में है और अभी फतेहपुर सीकरी पहुंची है। अधिवक्ता ने कहा कि यदि कोर्ट प्राधिकारियों से उसे आज ही पेश करने के लिए कहेगा तो उसे ढाई घंटे में यहां लाया जा सकता है। अधिवक्ता का यह कथन सुनने के बाद पीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि इस छात्रा को आज ही कोर्ट में पेश किया जाए। 
पीठ ने कहा कि वह अपने चैम्बर में इस छात्रा से बातचीत करना चाहती है और इसके बाद पीठ उचित आदेश देगी। इस छात्रा के लापता होने और चिन्मयानंद द्वारा उत्पीड़न के आरोपों का वीडियो क्लिप सामने आने के बाद मंगलवार को शाहजहांपुर पुलिस ने चिन्मयानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस छात्रा ने अपने और अपने परिवार की जान को खतरा होने की बात भी कही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।