विवादित स्थल पर दीपोत्सव के लिए अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे साधु - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विवादित स्थल पर दीपोत्सव के लिए अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे साधु

अनुमति के लिए संत समाज और साधुओं ने आज मंडलायुक्त से भी मुलाकात की थी और अनुमति नहीं

अयोध्या के विवादित रामजन्मभूमि स्थल पर आगामी 27 अक्तूबर को दीपोत्सव की अनुमति नहीं मिलने के विरोध में संत समाज अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। विश्व हिन्दू परिषद ने दीपावली के दिन विवादित स्थल में दीपोत्सव की अनुमति मांगी थी जिसे जिला प्रशासन ने देने से मना कर दिया। 
अयोध्या के मंडलायुक्त और रामजन्मभूमि के रिसीवर मनोंज मिश्र ने आज सोमवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार परम्परागत कार्यक्रम के अलावा किसी अन्य आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। अनुमति के लिए संत समाज और साधुओं ने आज मंडलायुक्त से भी मुलाकात की थी और अनुमति नहीं देने पर अपना रोष भी जताया था। 
1571044111 sc2
संतों के प्रतिनिधिमंडल में मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास,संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास और विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा थे। शरद शर्मा ने कहा कि लंका विजय के बाद राम के अयोध्या लौटने पर ही पूरे भारत में दीवाली मनाई जाती रही है। 
राम के जन्मस्थल पर ही इसका आयोजन नहीं होना दुर्भाज्ञपूर्ण है। इसीलिए संत समाज ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। विहिप के दीपोत्सव की अनुमित मांगने को देखते हुए मुसलमानों ने भी नवाज पढ़ने की इजाजत मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।