RLD ने की घोषणा - सपा के साथ जारी रहेगा गठबंधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

RLD ने की घोषणा – सपा के साथ जारी रहेगा गठबंधन

सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन से अलग होने की घोषणा कर चुकी हैं। लोकसभा चुनाव तीनों

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ उसका गठबंधन आगे भी जारी रहेगा। रालोद का बयान ऐसे समय में आया है, जब सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन से अलग होने की घोषणा कर चुकी हैं। लोकसभा चुनाव तीनों दलों ने एकसाथ मिलकर लड़ा था। 
रालोद के प्रवक्ता अनिल दूबे ने कहा कि “गठबंधन चुनाव के लिए किए जाते हैं। जैसा कि हमने सपा के साथ किया था। अब आगे आने वाले चुनाव में भी हमारा गठबंधन बरकरार रहेगा।” दूबे ने कहा, “हमने चुनाव में गठबंधन सपा के साथ किया था, न कि बसपा के साथ। इसलिए लोकसभा चुनाव बाद भी रालोद सपा के साथ है, और आगे भी मिलकर अपनी अगली रणनीति बनाएगी।” 
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से भाजपा को 62 और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को 15 सीटें मिली थीं। इनमें 10 सीटें बसपा को, जबकि पांच सीटें सपा को मिलीं। रालोद का खाता भी नहीं खुल सका। रालोद के मुखिया चौधरी अजीत सिंह मुजफ्फरनगर से खुद चुनाव हार गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।