आजमगढ़ मे दुष्‍कर्म पीड़िता ने की थाने में आत्महत्या, अखिलेश ने इसे योगी सरकार के मुंह पर तमाचा बताया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आजमगढ़ मे दुष्‍कर्म पीड़िता ने की थाने में आत्महत्या, अखिलेश ने इसे योगी सरकार के मुंह पर तमाचा बताया

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक कथित दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से क्षुब्‍ध होकर शनिवार को जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
प्रभारी थानाध्यक्ष निलंबित
इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि यह घटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के मुंह पर तमाचा है। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को विगत दिनों कुछ लोगों ने रात को आवाज दी और जब वह घर से बाहर निकली तो उसके साथ मारपीट की गयी। महिला के पति का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
इस दौरान उसने गांव के ही अनिल नामक एक व्यक्ति को पहचान लिया था। पुलिस पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि पीड़िता ने पुलिस से कई बार न्याय की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों के अनुसार शनिवार को भी महिला थाने पर पहुंची लेकिन पुलिस कार्रवाई के लिए टस से मस नहीं हुई, जिसके बाद महिला ने थाने में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
पुलिस महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला ने थाने में जहर नहीं खाया। उन्होंने घटना में लापरवाही बरतने पर मेहनाजपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष चुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया है।
अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा
इस घटना का लेकर यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ” आजमगढ़ में दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से आहत महिला ने थाने में की आत्महत्या-अत्यंत दुखद!”

आगे लिखा, ” यह घटना भाजपा सरकार के मुंह पर तमाचा है जो बड़े दावे कर प्रदेश में आम जनमानस को न्याय देने की बात करती है। दोषी पुलिस अधिकारियों एवं आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करे सरकार।

अखिलेश का तीखा वार- जीप के टायरों के नीचे कुचला जा रहा है देश का कानून, BJP सरकार कर रही भेदभाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।