पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस और सपा पर लगाया हिंसा को शह देने का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस और सपा पर लगाया हिंसा को शह देने का आरोप

31 दिसंबर 2014 तक जो हिंदू, सिख, ईसाई धर्म मजहब के आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हैं

पूर्व केंद्रीय मंत्री और ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की आड़ में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर हिंसा फैलाने वालो को शह देने का आरोप लगाया है। 
बीजेपी के राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के तहत बुलंदशहर के मोती बाग मैदान में आयोजित जनसभा में राज्यवर्धन ने गुरूवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी को नागरिकता से वंचित करने के लिए नहीं अपितु पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान से धर्म मजहब के आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आने वाले हिंदू सिख इसाई पारसी जैन पौधों को नागरिकता देने के लिए बना है। 

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में सभी सीटों पर NSUI का कब्जा

उन्होंने कहा कि देश के किसी भी मुसलमान अथवा गैर हिंदू को इस कानून से डरने की कोई जरूरत नहीं है। 31 दिसंबर 2014 तक जो हिंदू, सिख, ईसाई धर्म मजहब के आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हैं उनको छानबीन के बाद भारत की नागरिकता दी जाएगी। 
लोकसभा सदस्य ने कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान मूलत: इस्लामिक राष्ट्र है। मोदी सरकार ने देश विभाजन के बाद नेहरू लियाकत समझौते व महात्मा गांधी की भावनाओं के अनुरूप नागरिकता संशोधन कानून बनाकर महात्मा गांधी के प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।