सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी के ठिकानों पर छापेमारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी के ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इरफान सोलंकी और उनके परिवार के सदस्यों के कानपुर स्थित परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सोलंकी  फिलहाल महाराजगंज जेल में हैं। वह सीसामऊ विधानसभा सीट का चौथी बार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
  • आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार
  • तड़के छापेमारी की गई

जेल में बंद भाई रिजवान की संपत्ति पर छापे

ED 1
सूत्रों ने बताया कि लखनऊ जोनल कार्यालय से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ स्थित सोलंकी के आवास समेत उनके करीब पांच परिसरों पर छापे मारे। प्रतर्वन निदेशालय की टीम ने सोलंकी के जेल में बंद भाई रिजवान की संपत्ति पर भी छापे मारे। उन्होंने बताया कि शौकत अली, बिल्डर हाजी वसी और पार्टी नेता नूरी शौकत के अलावा कुछ अन्य लोगों के कानपुर स्थित परिसरों और महाराष्ट्र के मुंबई में एक परिसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों द्वारा मुहैया सुरक्षा के बीच तड़के छापेमारी की गई।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

एजेंसी के अधिकारियों ने कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सोलंकी और अन्य के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों का संज्ञान लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने उनके विरुद्ध धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा के विधायक सोलंकी कई आपराधिक मामलों में दिसंबर 2022 से महाराजगंज जेल में हैं। उनके पिता दिवंगत हाजी मुस्ताक सोलंकी भी सपा से दो बार विधायक रहे हैं।

 भूखंड हड़पने के आरोप में गिरफ्तार

इरफान सोलंकी और रिजवान को पुलिस ने एक महिला को परेशान करने और उसका भूखंड हड़पने के लिए उसके घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सोलंकी और रिजवान तथा तीन अन्य के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।