कश्मीर पर बयान देने से पहले राहुल को समझना चाहिए : वीरेंद्र सिंह मस्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर पर बयान देने से पहले राहुल को समझना चाहिए : वीरेंद्र सिंह मस्त

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कश्मीर के बारे में बयान देने से पहले समझना चाहिए कि देश के लोगों की भावनायें किस तरह की है। मस्त ने कहा, ”राहुल जी को पहले यह विचार करना चाहिए था कि कश्मीर पर उनके विचार सही हैं अथवा उनके दल के अन्य नेताओं के।” 
उन्होंने कहा, ”देश के 135 करोड़ लोगों के दिल में कश्मीर बसता है। कश्मीर पर कोई बयान देने के पहले यह समझना चाहिए कि देश के लोगों की भावना किस तरह की है।” मस्त ने कहा कि जिसको देश की पूरी जानकारी होगी, वह देश की एकता व अखंडता तथा मर्यादा का ध्यान रखते हुए बयान देगा। समान नागरिक संहिता को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी समान नागरिक संहिता के मसले पर वायदे के अनुसार प्रतिबद्ध है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।