प्रियंका ने UP सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुकदमों से नहीं डरेगी कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका ने UP सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुकदमों से नहीं डरेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को राज्य

लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को घर तक पहुंचाने के मामले पर बसों को लेकर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। वहीं अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुकदमों से उनकी पार्टी नहीं डरेगी और सेवा कार्य तेज करेगी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘‘पिछले 60 दिनों से यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात लगकर प्रवासी श्रमिकों और जरुरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। ‘कांग्रेस के सिपाही’ राशन, खाना और दवाई पहुंचाने का काम, श्रमिकों को भोजन-पानी देने और उन्हें घर वापस लाने की सुविधा उपलब्ध करने का काम सेवाभाव से कर रहे हैं।’’ उनके मुताबिक उत्तर प्रदेश  कांग्रेस की सक्रियता द्वारा अब तक 67 लाख लोगों की मदद हो चुकी है।

कांग्रेस का आरोप- CM रुपाणी कोरोना मरीजों के जीवन से कर रहे हैं खिलवाड़

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘अजीब बात है कि यूपी सरकार ने इस सेवा कार्य से विचलित होकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया। अलग-अलग जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किये गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ परसों 50,000 उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं ने फेसबुक लाइव पर अपनी एकजुटता दिखाई, कल सभी जिलों में सरकार को ज्ञापन दिया। मुकदमे लगाने वाले शायद ये भूल गए हैं कि यह महात्मा गांधी की पार्टी है। सेवा हमारे मूल में है और डरना हमारी फितरत नहीं। सेवा कार्यों को और तेज करेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।