प्रियंका गांधी ने CM योगी को लिखा पत्र, 1000 बसें चलाने के लिए मांगी अनुमति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी ने CM योगी को लिखा पत्र, 1000 बसें चलाने के लिए मांगी अनुमति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आग्रह किया कि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आग्रह किया कि प्रवासी मजदूरों के लिए गाजियाबाद और नोएडा से 1000 बसें चलाने की अनुमति प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा, ‘‘लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस लौट रहे हैं। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद पैदल आ रहे इन मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।’’

प्रवासी मजदूरों के पैदल अथवा अवैध वाहन से चलने पर CM योगी सख्त, कानूनी कार्यवाही के दिए निर्देश

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘पलायन कर रहे बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए 500 बसें गाज़ीपुर बार्डर-गाज़ियाबाद और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती है। इसका पूरा खर्च कांग्रेस वहन करेगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी से बचने के सब नियमों का पालन करते हुए प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के लिए हम 1000 बसों को चलाने की आपसे अनुमति चाहते हैं।’’ प्रियंका ने कहा, ‘‘ राष्ट्रनिर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता है। कांग्रेस इनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।