प्रियंका के 14 जुलाई वाले कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब 16 जुलाई को लखनऊ जाएंगी कांग्रेस महासचिव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका के 14 जुलाई वाले कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब 16 जुलाई को लखनऊ जाएंगी कांग्रेस महासचिव

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी का पहले 14 जुलाई को लखनऊ जाने का कार्यक्रम था, लेकिन दिल्ली

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं। चुनावों के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 14 जुलाई लखनऊ जाने वाली थीं, लेकिन उन्होंने अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब 16 जुलाई को जाने का निर्णय किया है।
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी का पहले 14 जुलाई को लखनऊ जाने का कार्यक्रम था, लेकिन दिल्ली में कुछ अहम बैठकों की वजह से वह अब 16 जुलाई को वहां जाएंगी। उनका यह दौरा तीन या चार दिनों का हो सकता है। प्रियंका के इस दौरे के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के ‘मिशन यूपी’ की शुरुआत हो जाएगी।

केजरीवाल की राजभर से मुलाकात को संजय सिंह ने बताया फर्जी, कहा-नहीं हो रहा कोई गठबंधन

इससे पहले, प्रियंका गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यह फैसला किया गया कि महंगाई, बेरोजगारी और ‘जंगलराज’ के खिलाफ यूपी कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी।
सूत्रों के मुताबिक, अपने लखनऊ प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों और जिला एवं शहर अध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगी। उन्होंने बताया कि वह किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी और पार्टी के घोषणापत्र समिति के काम की भी समीक्षा करेंगी।
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश दौरे के समय मजबूत सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी चर्चा करेंगी। लखनऊ में उनका उन बेरोजगारों नौजवानों के समूह से भी मिलने का कार्यक्रम है जो सरकारी भर्तियों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का भी दौरा करेंगी, हालांकि अभी इस कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।