गन्ने की कीमतों को लेकर प्रियंका ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 3 साल में एक फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गन्ने की कीमतों को लेकर प्रियंका ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 3 साल में एक फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई

प्रियंका ने कहा कि जहां उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान परेशान हैं वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पंजाब में गन्ने की कीमत 360 रूपए प्रति क्विंटल किए जाने के फैसले को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि 400 रूपए प्रति क्विंटल का दाम देने का वादा करके सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने गन्ने की कीमत एक फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई।
प्रियंका ने कहा कि जहां उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान परेशान हैं वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नीतियों के कारण राज्य का किसान खुशहाल है। पंजाब सरकार की सराहना करते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया और कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360 रूपए प्रति क्विंटल किए। गन्ने का दाम 400 रूपए प्रति क्विंटल करने का वादा करके आई उप्र की भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने की कीमत एक फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर वह देख लेने जैसी धमकी भी देती है।


गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे किसानों को भरोसा दिया कि इस नकदी फसल का मूल्य बढ़ाकर 360 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। मुख्यमंत्री ने किसान नेताओं के साथ बैठक के बाद गन्ने के राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) में 35 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का ऐलान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।