इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों की मांग का हो रहा है दमन : प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों की मांग का हो रहा है दमन : प्रियंका गांधी

प्रियंका ने एक एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र 50 दिनों से आंदोलनरत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर छात्रों के आंदोलन की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह विद्यार्थियों से छात्रसंघ छीनने के लिए इतनी आतुर क्यों है। 
उन्होंने एक एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र 50 दिनों से आंदोलनरत हैं और पिछले 6 दिन से छात्रसंघ बहाली की माँग के साथ आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी माँगे अनसुनी हैं और उनका दमन किया जा रहा है।’’ प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘बीजेपी सरकार विद्यार्थियों से छात्रसंघ छीनने के लिए इतनी आतुर क्यों है?’’
1569577195 allahabad
खबरों के मुताबिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के लिए छात्र आमरण अनशन कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिछले छह दिन से आमरण अनशन कर रहे छात्रों के धरना स्थल की फोटो भी दी है। फोटो में छात्र अनशन पर बैठे हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।