प्रियंका गांधी का आरोप- यूपी में किसानों को कर्जमाफी के नाम पर छला गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी का आरोप- यूपी में किसानों को कर्जमाफी के नाम पर छला गया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसानों को पहले कर्जमाफी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसानों को पहले कर्जमाफी के नाम पर छला गया और अब उनका अपमान भी किया जा रहा है। प्रियंका ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है।” 
उन्होंने दावा किया, ”किसानों को उनके पैसे का भुगतान नहीं हो रहा। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। कर्जमाफी के नाम पर छला गया। उनका अपमान भी किया जा रहा है।” 
1569388627 priyanka farmers tweet
प्रियंका ने जो खबर साझा की, उसके मुताबिक सहारनपुर जिले में बिजली विभाग और पुलिस के उत्पीड़न से परेशान एक किसान के बेटे ने पिछले दिनों जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी। इसके विरोध में किसानों ने सड़क जाम कर दी। 

योगी सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रहा : प्रियंका गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।