अशफाक और बिस्मिल ने इंसानियत का पाठ पढ़ाया : प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अशफाक और बिस्मिल ने इंसानियत का पाठ पढ़ाया : प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा,अशफ़ाक और बिस्मिल शाहजहाँपुर के रहने वाले थे। दोनों यह जानते थे कि उनके धर्म अलग-अलग

स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्लाह खान की जयंती के मौके पर उन्हें याद करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि अशफाक और राम प्रसाद बिस्मिल ने न सिर्फ साथ मिलकर देश के लिए कुर्बानी दी, बल्कि इंसानियत का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”अशफ़ाक उल्ला खान और राम प्रसाद बिस्मिल… दोनों की कहानी आपने सुनी होगी तथा आज के समय में इस कहानी को कहना और जरुरी है। आज अशफ़ाक उल्ला खान का जन्मदिन है। 
1571736073 priyanka tweet
प्रियंका ने कहा, ” अशफ़ाक और बिस्मिल शाहजहाँपुर के रहने वाले थे। दोनों यह जानते थे कि उनके धर्म अलग-अलग हैं। दोनों यह समझते थे कि उनके कई सारे रीति-रिवाज अलग-अलग हैं। लेकिन दोनों ने साथ मिलकर देश के लिए क़ुर्बानी दी और इंसानियत का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा, ”अशफ़ाक-बिस्मिल की एकता को सलाम और दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।