प्रियंका गांधी ने उप्र के चुनावी नतीजों की समीक्षा की, आगे ‘संघर्ष जारी रखने’ का संकल्प लिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी ने उप्र के चुनावी नतीजों की समीक्षा की, आगे ‘संघर्ष जारी रखने’ का संकल्प लिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर चुनाव अभियान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर चुनाव अभियान से संबंधित वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार को समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान रही कमियों और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया ट्वीट
प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में हुई्र इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, अराधना मिश्रा ‘मोना’ और कई अन्य नेता शामिल हुए। बैठक के बाद लल्लू ने ट्वीट किया, ‘‘ आज शाम दिल्ली में प्रियंका जी के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ समीक्षा बैठक हुई। अनेक पहलुओं और उसमें सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। हर स्तर पर खामियों को दूर करेंगे, उत्तर प्रदेश के बुनियादी सवालों पर संघर्ष करेंगे। 
महज दो सीटों पर सिमटी काग्रेंस व मत प्रतिशत भी घटा 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमट गई। लल्लू और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी करारी हार का सामना करना पड़ा। यही नही काग्रेंस का मत प्रतिशत भी घटकर क्षेत्रीय पार्टियों से भी नीचे पहुंच गया हैं। सियासी मायनों में काग्रेंस के दिग्गज नेता उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों देखकर पचा नही पा रहे हैं।  
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।