आज रायबरेली दौरे पर प्रियंका गांधी, निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे रेल कोच फैक्टरी के कर्मचारियों से करेंगी मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज रायबरेली दौरे पर प्रियंका गांधी, निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे रेल कोच फैक्टरी के कर्मचारियों से करेंगी मुलाकात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां एवं पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां एवं पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर मंगलवार को पहुंच रही हैं। प्रियंका निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे रेल कोच फैक्टरी के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी। 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका मंगलवार की सुबह अपनी मां सोनिया के निर्वाचन क्षेत्र पहुंचेंगी। वह पहले लालूपुर चौहान गांव में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के आवास पर जाकर पूर्व पार्टी विधायक एवं अदिति के पिता अखिलेश सिंह के निधन पर शोक प्रकट करेंगी। 
बता दें कि रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह का पिछले सप्ताह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका लालगंज स्थित माडर्न कोच फैक्टरी जाएंगी, जहां आंदोलनकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी। 
CM योगी आदित्यनाथ का भी दौरा 
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने रायबरेली आयेंगे। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वह फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और समाजसेवियों को सम्मानित करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।