उत्तर प्रदेश : प्रियंका गांधी को हुआ वायरल फीवर, नहीं जा पाएंगी मुरादाबाद, कार्यक्रम रद्द - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : प्रियंका गांधी को हुआ वायरल फीवर, नहीं जा पाएंगी मुरादाबाद, कार्यक्रम रद्द

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सोमवार को मुरादाबाद का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सोमवार को मुरादाबाद का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार, प्रियंका मुरादाबाद में निर्धारित पदाधिकारियों की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि वह वायरल बुखार से पीड़ित हैं। इस बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य नेता करेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका बेहतर होते ही मुरादाबाद में फिर से बैठक करेंगी। वहीं  प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य वरिष्ठ नेता इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को कहा कि पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी चुनाव में विजयी होगी।
प्रियंका गांधी वाद्रा ने किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन से इनकार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (सपा) के नेता 2017 के उन्नाव बलात्कार मामले और 2020 के हाथरस सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के दौरान कहीं नहीं दिखे थे जिन मामलों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही लोगों के लिए लड़ रही थी।
कांग्रेस महासचिव ने यहां अनूपशहर में ‘प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश चुनावों के महत्व पर जोर दिया तथा इसे ‘‘करो या मरो’’ की स्थिति बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करके ही चुनावी मुकाबला जीता जा सकता है। उन्होंने बूथ समितियों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।