प्रियंका गांधी ने UP के वैन हादसे पर जताया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी ने UP के वैन हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के निकट एक वैन के नहर में गिरने की घटना पर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के निकट एक वैन के नहर में गिरने की घटना पर शुक्रवार को दुख जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करें। 
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लखनऊ के पास नगराम में एक गाड़ी के नहर में गिरने की दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु की खबर सुनकर मन व्यथित है। दुख की घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें ये दुख सहने की शक्ति दे।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेसजन दुखी परिवारों के पास पहुंचकर उनको सांत्वना और सहयोग प्रदान करें।’’ 
दरअसल, लखनऊ के निकट नगराम में विवाह समारोह से लौट रही एक वैन गुरुवार को इंदिरा नहर में गिर गई थी। 
इस घटना में 29 लोग नहर में डूब गये थे, जिनमें से 22 लोगों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया था। इस घटना में डूबे सभी सात बच्चों के शव निकाल लिये गये हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।