उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को लेकर BJP पर बिफरी प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को लेकर BJP पर बिफरी प्रियंका गांधी

प्रियंका ने बीजेपी पर तीखा हमला किया और आरेप लगाया कि उसकी सरकार ने बेटियों को बचाने और

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए आज कहा कि बीजेपी के शासन वाला यह राज्य महिलाओं के साथ अपराध में सबसे ऊपर और लड़कियों की शिक्षा के मामले में सबसे फिसड्डी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया ‘‘ये बात बहुत परेशान करने वाली है। 
एक तरफ तो महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है और दूसरी तरफ लड़कियों की शिक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे नीचे है।’’ उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला किया और आरेप लगाया कि उसकी सरकार ने बेटियों को बचाने और उन्हें शिक्षित करने को लेकर जो नारा दिया उसकी दुर्गति उसके शासन वाले राज्य में ही हो रही है। 
1576573204 priyanka tweet
उन्होंने कहा ‘‘बीजेपी वालों को खुद के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ओ नारे की दुर्गति करने के बाद भी शर्म क्यों नहीं आती।’’ कांग्रेस महासचिव ने इसके साथ ही एक खबर पोस्ट की है जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में एक सरकारी सर्वेक्षण के हवाले कहा गया है कि लड़कियों की शिक्षा के मामले सबसे उत्तर प्रदेश फिसड्डी, केरल 11,12वीं तक की में केरल अव्वल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।