वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी, सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से करेंगी मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी, सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से करेंगी मुलाकात

कांग्रेस कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1.30 बजे तक प्रियंका उभ्भा पहुंचेंगी और नरसंहार के पीड़ितों

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए हत्याकांड के पीड़ितों से मुलाकात करने जा रही है। प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंच चुकी है। वह आज जमीनी विवाद में मारे गए व घायल हुए लोगों के परिजनों से मुलाकत कर उनका दुख-दर्द साझा करेंगी। वाराणसी पहुंचने पर लोगों ने प्रियंका का स्वागत किया। 
प्रियंका गांधी उभ्भा गांव पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय परिसर में उनसे मुलाकात करेंगी। कांग्रेस कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1.30 बजे तक प्रियंका उभ्भा पहुंचेंगी और नरसंहार के पीड़ितों से मिलेंगी। प्रियंका के आने को लेकर वाराणसी के साथ ही सोनभद्र का प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। 
1565673133 wadra

वह लगातार शासन के संपर्क में है। वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर व भदोही के साथ ही पूरे पूर्वाचल के कांग्रेसजन मुस्तैद हो गए हैं। पीड़ित ग्रामीणों से मिलने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, इस दौरान किसी तरह की कोई बात न हो इसलिए पुलिस-प्रशासन के लोग भी लगे हुए हैं। 
सोमवार को एसपीजी के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गांव का दौरा किया और कार्यक्रम स्थल को भी देखा। गौरतलब है कि 17 जुलाई को नरसंहार में दस लोगों की हत्या कर दी गई थी। घटना के तीसरे दिन 19 जुलाई को वाड्रा को नरसंहार-स्थल जाने से पूर्व मिर्जापुर में ही रोक दिया गया था। उन्हें चुनार स्थित अतिथि-गृह में रखा गया था जहां उन्होंने धरना शुरू कर दिया था। 
दूसरे दिन वह यहीं चार नरसंहार-पीड़ितों से मिलकर लौट गई थीं। उनके ताजा कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन खासा मुस्तैद है। कई थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा एसपीजी ने संभाल रखा है। कांग्रेस सोनभद्र नरसंहार के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर ज्वलंत बनाए रखना चाहती है, ताकि सूबे की योगी सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।