आज रायबरेली दौरे पर प्रियंका और सोनिया गांधी, हार के कारणों की करेंगी समीक्षा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज रायबरेली दौरे पर प्रियंका और सोनिया गांधी, हार के कारणों की करेंगी समीक्षा

सोनिया और प्रियंका गांधी दोनों व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और रायबरेली के मतदाताओं

रायबरेली से फिर से सांसद बनीं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सप्रंग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी मतदाताओं का आभार जताने के लिए आज यानि बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने के लिए यहां पहुंच चुकी है। उनके साथ उनकी बेटी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगी, जो कल शाम रायबरेली पहुंच चुकी है। लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट बरकरार रखने के बाद निर्वाचन क्षेत्र की यह सोनिया की पहली यात्रा है।
1560316339 sonia
रायबरेली एकमात्र ऐसी सीट है जिसे कांग्रेस ने 2019 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश में जीता है। अपनी यात्रा के दौरान, सोनिया गांधी चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा करने और उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने के भी लिए तैयार हैं। 
1558764133 congress
सोनिया और प्रियंका गांधी दोनों व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और रायबरेली के मतदाताओं से मिलेंगी और उनका आभार व्यक्त करेंगी जिन्होंने पार्टी को अपना गढ़ बनाए रखने में मदद की। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा, “नेता हाल ही में संपन्न आम चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रमुख पदों पर काबिज सभी नेताओं से चुनाव में हार के कारण का पता लगाने के लिए कहा गया है।” 
पार्टी के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी बुधवार को बैठक में उपस्थित रहेंगे। हालांकि, प्रियंका और सोनिया इस बार अमेठी का दौरा नहीं करेंगी। हाल ही में संपन्न चुनावों में अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55,000 से अधिक वोटों के अंतर से मात देकर जीत हासिल की थी। हार के कारणों की जांच के लिए कांग्रेस ने पहले ही दो सदस्यीय समिति नियुक्त कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।